बद्दी के गुल्लरवाला स्थित बीजा ड्रग एवं फार्मास्युटिकल कंपनी से लाखों रुपये के पार्ट चोरी हो गए हैं। पुलिस ने कंपनी के संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी के संचालक साहिल अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को फैक्टरी बंद थी। 27 को जब वह फैक्टरी गए तो वहां पर टूल रूम से 12 चेंज पार्ट गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी हुए चेंज पार्ट की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। उन्होंने पहले अपने स्तर पर इसकी जांच की। सीफा बिल्डिंग में एक चेंज पार्ट मिला है। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी के संचालक के बयान पर धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।