हाउसिंग बोर्ड कालोनी सपरून से चोरों ने नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने शिकायकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सोलन में उपेंद्र नाथ खोसला निवासी ब्लॉक 19, फ्लोर 4, हाउसिंग बोर्ड कालेानी सपरून सोलन ने शिकायत की है कि वह 2 अक्तूबर होशियारपुर से सोलन को वापस आ रहे थे।
तो इसे फोन द्वारा सूचना मिली की इसके मकान का पिछला दरवाजा टूटा पड़ा है। घर आकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके फ्लैट का पिछला दरवाजा तोड़ कर अंदर अलमारी से कैश व सोने के जेवरात की चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।