फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से 6 श्रद्धालु घायल

Tue, 12 Jan 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना-नरंगपुर मार्ग पर एक पिकअप पलटने से उसमें सवार आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें बद्दी की सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद नंरगपुर के समीप हुआ। थाना से एक पिकअप श्रद्धालुओं को लेकर कालका मंदिर जा रही थी।
विज्ञापन


नरंगपुर के समीप गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने से गाड़ी पुली से टकराने के बाद पलट गई। इससे उसमें सवार एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को बद्दी के सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों में कमला देवी, निर्मला, बिमला देवी, सिमरन व संजू शामिल हैं। बद्दी के यातायात प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें