फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के जगातखाना में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नालागढ़ के जगातखाना में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शव परिजनों को सौंप दिया है। पंजाब के रोपड़ जिले के खेड़ी गांव का हरविंद्र सिंह (29) पुत्र पाल सिंह नालागढ़ के जगातखाना में रामआसरा के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि होली के दिन से वह अपने कमरे में था। शनिवार सुबह  मकान मालिक राम आसरा ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। मृतक के सिर के नीचे खून लगा हुआ था। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि हरविंद्र सिंह नालागढ़ में मजदूरी करता था। पहले गुरद्वारे में रहता था। बाद में उसने जगातखाना में रामआसरा के घर कमरा किराये पर ले लिया। पुलिस को मौके पर शराब की खाली  बोतल और सलाद मिला। अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त व्यक्ति ने पहले शराब पी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने किसी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें