फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
पंजाब बार्डर से हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भुक्की सप्लाई कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस की एसआईयू टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाब बार्डर से हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भुक्की सप्लाई कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस की एसआईयू टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान धनीराम उर्फ धना पुत्र रंजीत सिंह निवासी जगातखाना नालागढ़ के रूप में हुई है। आरोपी सोमवार रात राजपुरा से 1.863 किलोग्राम भुक्की को कंगनवाल तक पहुंचाने जा रहा था। इसके बाद इसे औद्योगिक क्षेत्र के नशेड़ी लोगों को बेचा जाना था।
विज्ञापन

 
एसआईयूटी टीम के मुखिया इंस्पेक्टर हरि सिंह ने अपनी टीम में शामिल एएसआई सुभाष, हेड कांस्टेबल मेवा सिंह, राम कृष्ण, सुरेश और धर्मवीर के साथ सोमवार रात आरोपी धनी राम को बाइक नंबर एचपी 12ई-2683 पर घेरा बनाकर भुक्की के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि आरोपी इससे पूर्व भी नालागढ़ पुलिस के हाथों भुक्की की सप्लाई करने के मामले में दो बार पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद भी आरोपी के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह लगातार एनडीपीएस एक्ट की अवहेलना कर नशे का कारोबार कर रहा है। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आग से 25 हजार का नुकसान
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र के भुड्ड स्थित आचार बनाने वाले उद्योग रिविल किचन फूड लिमिटेड के प्रोडक्शन एरिया में आग लगने से 25 हजार का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार आग रात 8.45 बजे लगी। दमकल विभाग बददी को इसकी सूचना मिलने के बाद टीम के दो दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच आग को काबू किया। विभाग ने करीब 30 मिनट में आग को काबू कर लिया। फायर ऑफिसर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें