बरोटीवाला स्थित एक दवा कंपनी के स्टोर में तैनात सुरक्षा कर्मी के आग लगने से बुरी तरह से झुलस गया। सुरक्षा कर्मी को बेहोशी की हालत में काठा स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बिलासपुर निवासी देशराज (25) बरोटीवाला स्थित एक दवा कंपनी के स्टोर में तैनात था। स्टोर के बाहर गुमटी में हीटर ताप रहा था। अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने गुमटी का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। जख्मी हालत में उसे काठा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने पर उसे 32 सेक्टर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से भी उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। बरोटीवाला थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।