पुलिस की विशेष टीम ने ढेरोंवाल में एक कार में सवार दो लोगों से 2.81 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व में टीम ने ढेरोंवाल के समीप नाका लगा रखा था। इस बीच रोपड़ की ओर से एक सिल्वर कलर की कार नालागढ़ की ओर आई। इसमें दो लोग सवार थे। यह लोग पुलिस को देखकर वापस कार को मोड़ने लगे, पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। कार में यूपी के लखनऊ निवासी चालक विवेक कुमार व उसके साथ बिहार के जिला आरा के करच गांव के अमरेंद्र सिंह बैठे थे। पुलिस ने चालक की तलाशी ली तो उसकी जेब में महिला हेयर क्लीप से बांधा हुआ एक पॉलीथिन मिला। जिसमें हेरोइन थी। जिसका वचन 2.81 ग्राम निकला। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।