फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी पुलिस ने खरड़ से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

Tue, 23 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
 बद्दी पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत बद्दी में मामला दर्ज है। यूपी के जिला मुरादाबाद के कासिमपुर गांव का रहने वाला नेमपाल ऊर्फ नानका को  पुलिस ने पंजाब के खरड़ के दाउ माजरा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार नेमपाल पर चोरी व देसी कट्टा रखने का आरोप है। आरोपी ने बद्दी के जुड्डी खूर्द से केबल तार चोरी की थी। 17 नवंबर 2015 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पीओ सेल के प्रभारी सतपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पंजाब के खरड़ से आरोपी को दबोचा। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें