मूसेवाल गांव ने एक व्यक्ति को एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस को कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आदेशों के तहत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जुलाई माह में पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना में की थी, लेकिन सुनवाई न होने के चलते कोर्ट में याचिका दायर की थी। शिकायतकर्ता मूसेवाल निवासी पिंदर ने अदालत को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई 2015 को गांव के ओमप्रकाश, सरवन कौर, गुरदेव, सुरेंद्र पाल, गुरदीप व जगतराम ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। उसके साथ उसके बच्चे भी थे। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। बद्दी थाने से जांच अधिकारी इसकी छानबीन कर रहा है।