कंडाघाट के साथ लगते कैथलीघाट और कनोह के बीच ट्रेन से गिरकर घायल महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। घायल महिला की पहचान कोमल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रविवार रेल मार्ग से सफर कर रही महिला रेल से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। महिला को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। यह हादसा शिमला से कंडाघाट आ रही डाउन पैसेंजर ट्रेन में हुआ था। महिला कैथलीघाट के पास ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी हो गई। इसी बीच टनल आ गई और महिला का सिर टनल से टकरा गया। इससे महिला ट्रेन से नीचे गिर गई थी।