शेर गांव में चोरों ने एक मकान में ताले तोड़कर 70 हजार की नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के समय प्रभावित का पूरा परिवार पड़ोस के गांव में किसी समारोह में गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शेर गांव के रहने वाले राजेंद्र पुत्र मस्तराम अपने किसी रिश्तेदार के घर गया था। जब वह घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि चोरों ने वारदात को ऐसे समय अंजाम दिया जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।
उधर, डीएसपी नरवीर सिंह राठोर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की चोरी करने के तरीके से लगता है कि कोई प्रोफेशनल गिरोह का काम है। इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से घरों को अकेला न छोड़ने और हर समय घर पर परिवार के किसी सदस्य को मौजूद रखने की हिदायत दी है।