फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोदी माजरा के गत्ता उद्योग में लगी आग

Mon, 16 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला लोदी माजरा (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र लोदी माजरा के एक गत्ता उद्योग में सोमवार दोपहर आग लगने से 20 हजार का गत्ता जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे में उद्योग में लगी आग को काबू किया। जानकारी के अनुसार जिस दौरान यह आग लगी शेड में करीब 20 कामगार मौजूद थे।
विज्ञापन


कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना दोपहर करीब 11.40 बजे की है। लोदी माजरा के डीआईसी इंडस्ट्रियल प्लॉट नंबर 29सी स्थित कृष्णा पैकेज में अज्ञात कारणों से यह आग लगी। फायर ऑफिसर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि आग से करीब 20 हजार रुपये का गत्ता जलकर राख हुआ है।  जबकि 30 लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। दमकल की टीम में भाग सिंह, बलदेव राम, हेमराज, कुलदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें