फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए जा रही युवती से दुष्कर्म

Mon, 16 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने भाभी के साथ शौच करने जा रही एक युवती को अगवा कर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  घटना के बाद पीड़ित परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर महिला पुलिस की देखरेख में युवती को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सोमवार को तड़के वह अपनी भाभी के साथ खेत में शौच के लिए जा रही थी। बीच रास्ते में ही दो युवक वहां पहुंच गए तथा उसे उठाकर ले जाने लगे। भाभी के विरोध करने पर उसे मारा-पीटा। दरिंगों के चंगुल से भागकर भाभी घर पहुंची तथा उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़िता के साथ परिवार वाले थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद प्रभात कुमार का कहना है कि दुष्कर्म की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का सुनने में आ रहा है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें