फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा मिल में आग लगने से 60 लाख रुपये का नुकसान

Sun, 18 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की धागा मिल विनसम टेक्सटाइल में शनिवार सुबह आग लगने से तीस टन रूईं और मशीनरी समेत लाखों का सामान जल गया। सूचना मिलते ही जानकारी दमकल विभाग को दी गई। 
विज्ञापन


मौके पर दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के वक्त प्रोडक्शन बंद था अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। 

उद्योग प्रबंधन के मुताबिक अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग के कारण उद्योग में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। उद्योग के ब्लो रूम मिक्सिंग एरिया में सुबह करीब 7.20 बजे आग लगी।
विज्ञापन


उद्योग प्रबंधन की ओर से आग को काबू करने का प्रयास किया गया। आग को फैलता देख दमकल विभाग बद्दी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने उद्योग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग को एक घंटे में काबू किया।

आग से उद्योग की 30 टन रूईं, जीवीआर मशीन, वीएफओ मशीन, सिस्टम-वे, कंडेसर सहित अन्य सामान जल गया है। दमकल विभाग अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आग के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 

विनसम उद्योग में लगी आग को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर एक घंटे में काबू कर लिया था। आग से उद्योग को करीब 60 लाख रुपये के नुकसान प्रारंभिक तौर पर हुआ है। उद्योग में सुरक्षा के पूरे प्रबंध मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें