फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की आमने-सामने भिडंत में तीन घायल

Sun, 18 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-73 ए (जगाधरी-पांवटा) पर गांव अराईयांवाला के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और इस बारे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एक स्वीफट कार में चार लोग सवार थे, जो अंबाला से देहरादून जा रहे थे। अराईयांवाला के नाग्गल खाले के पुल के पास उनकी सामने से आ रही ऑल्टो कार टक्कर हो गई। इसमें नाग्गल निवासी जमील को गंभीर चोटें आईं वहीं, कार सवार दो लोग घायल हुए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी एवं अराईयांवाला के पूर्व सरपंच नर सिंह ने बताया कि अराईयांवाला पुल के पास सड़क के बीच काफी गहरा गड्ढा है, जिसमें वाहन चालक गिरकर अपना संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला की ओर से आ रही कार गड्ढे से असंतुलित हो गई और सामने से आ रही ऑल्टो से टकरा गई। उनका कहना है कि इस गढढे की वजह से पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को इस बारे अवगत करवा चुके हैं, किंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें