देहूंघाट के पास झाड़ियों में पुलिस ने संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद किया है। इसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहूंघाट के समीप झाड़ियों में महिला का शव मिला है। एसएचओ रामनारायण ने घटनास्थल का दौरा किया। अंदेशा जताया गया कि जहां शव मिला है, उसके ऊपर सीधा बड़ा डंगा है। हो सकता है महिला ढांक से गिर गई हो। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले कर शिमला आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।