गांजे की पुड़िया बनाकर पचास रुपये में बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि परवाणू में पूरा गिरोह नशे की तस्करी का काम कर रहा है। परवाणू के डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस को शक है कि परवाणू में इसका पूरा नेटवर्क हो सकता है। पुलिस स्कूलों, उद्योगों और अन्य संस्थानों पर नजर रख रही है। इस व्यक्ति के पास गांजा कहां से आया और कहां सप्लाई करता था, इसकी जानकारी ली जा रही है।