बद्दी की महिला ने अपने दामाद पर बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसकी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। उन्होंने मकान के लिए पांच लाख रुपये दिए। यही नहीं बेटी को 20 तोले सोना दिया। दो लाख रुपये विवाह के दौरान शगुन में दिए। बेटी के दो बेटे हैं। कई बार समझाने से भी कोई फायदा नहीं हुआ। उधर, एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।