फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते तीन टिप्पर और एक जेसीबी पकड़ी

Wed, 03 Feb 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के एएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में बद्दी पुलिस ने सरसा नदी के किनारे बसे खोल बैली गांव में दबिश देकर एक जेसीबी व तीन टिप्पर खनन सामग्री समेत पकड़े हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। एएसपी गौरव सिंह क नेतृत्व में बद्दी के एएसआई प्रदीप सिंह की टीम ने भुड्ड गांव के समीप एक टिप्पर खनन सामग्री से भरा हुआ पकड़ा। चालक कागज व परमिट दिखाने में असमर्थ रहा। टिप्पर के चालक ने बताया कि उसने यह खनन सामग्री खोल बैली से उठाई है और वहां पर और भी टिप्पर है। जिस पर पुलिस ने खोल बैली में दबिश दी। मौके पर दो और टिप्पर व एक जेसीबी मिली। पुलिस ने इन तीनों टिप्पर व जेबीसी को कब्जे में ले लिया। एएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों टिप्पर व जेसीबी को सील कर थाने में खड़ा कर दिया है। इन पर नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें