फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा उद्योग में आग में झुलसे कामगार की मौत

Sun, 14 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
2 फरवरी को झाड़माजरी स्थित दवा कंपनी के स्टोर में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर तैनात बिलासपुर के पलवाना का निवासी देशराज (25) आग लगने से बुरी तरह से झुलस गया था। उसने रविवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। गौर रहे कि देशराज स्टोर के केबिन को बंद करके हीटर को ठीक कर रहा था। अचानक आग उसके कपड़ों में लग गई। लोगों ने केबिन तोड़कर उसे बाहर निकाला। जख्मी हालत में उसे पहले काठा चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस ने दवा फैक्टरी के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें