रामशहर थाने के तहत मलोण खास के गांव जोबी से एक दसवीं कक्षा का छात्र लापता हो गया है। छात्र के पिता श्याम सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को उसका बेटा ओम विलास सूर्य घर से स्कूल गया था, लेकिन अचानक गायब हो गया है। न तो स्कूल गया और न ही घर पहुंचा। अपने स्तर पर खोजा, लेकिन कोई पता नहीं चला। रामशहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। साथ लगते थानों व चौकियों में सूचित कर दिया गया है।