पानी की पाइप को ठीक करवा रही महिला से पड़ोस की दो महिलाएं भिड़ गई। इस दौरान जाती सूचक शब्दों के साथ-साथ गाली गलौच करने का आरोप है। मामले की शिकायत प्रभावित ने सोलन थाना में की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिकसदर थाना सोलन में रीना पत्नी रमेश चंद निवासी अप्पर सूर्या विहार डिग्री कॉलेज सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह पलंबर राकेश से मकान के साथ पानी की पाइप ठीक करवा रही थी। उसी समय दो महिलाएं वहां पहुंची और गंदी-गंदी गालियां शुरू कर दी।
इसी दौरान जाती सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। आरोप है कि महिलाएं झगड़ालू हैं जिससे उनके परिवार को खतरा है। इस संदर्भ में पुलिस ने भादसं की धारा 341, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है।