फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग की बाउंडरी वाल ढही, एक की मौत

Mon, 27 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला थाना के बुरांवाला में एक ढाबे के पास उद्योग की बाउंडरी वॉल गिरने से एक ट्रैक्टर चालक की मौकेे पर ही मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर चालक ढाबे पर खाना खा रहा था कि उद्योग की बाउंडरी वाल ढह गई। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ 304ए व 336 के तहत लापरवाही से जान जाने व घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार बुरांवाला में जयंती प्लाईटेक उद्योग परिसर की बाउंडरी वॉल के साथ बने ढाबे में ट्रैक्टर चालक जफर (45) पुत्र छुट्टन निवासी बरेली, मुरादाबाद यूपी दोपहर के समय खाना खा रहा था। इस दौरान अचानक दीवार ढाबे पर जा गिरी। ढाबे पर मौजूद अन्य लोगों ने भी समय रहते वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

बाउंडरी वाल के नीचे दबे जफर को निकालकर लोगों ने निजी अस्पताल तक पहुंचाने का भी प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी गौरव सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिती का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरोटीवाला थाना में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें