फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूट मामले की जांच को तीन कमेटियां गठित

Tue, 22 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
एटीएम लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एटीएम लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसपी ने इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी खजाना राम को सौंपा है। डीएसपी ने चोरों को खोजने के लिए तीन टीमें गठित की हैं जो स्थानीय और पड़ोसी राज्यों में जांच में जुट गई हैं। 20 मार्च की मध्य रात्रि बरोटीवाला पुलिस थाने के कुछ ही दूरी पर एसबीआई का एटीएम चोर उखाड़ कर ले गए थे। एटीएम में करीब 11 लाख रुपये थे। चोरों ने एटीएम को उखाड़ा और उसे एक छोटी गाड़ी में भर कर ले गए।
विज्ञापन


शातिर लुटेरों ने एटीएम उखाड़ने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे करके उसे निष्क्रिय किया। लोगों के मुताबिक जिस समय लुटेरे एटीएम उखाड़ रहे थे तो कुछ ही दूरी पर एक फैक्टरी का कामगार और उसकी पत्नी जाग गए थे। लेकिन गाड़ी का नंबर नहीं पढ़ पाए। इतना जरूर पड़ा की गाड़ी पीबी नंबर की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी थी। लेकिन अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी खजाना राम को सौंपा है। मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी, एएसआई नीलम, एएसआई सुरेश शर्मा के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई हैं। यह टीमें स्थानीय और पड़ोसी राज्यों में लगातार संपर्क में है। इसके अलावा अन्य राज्यों के थानों और चौकियों को भी सूचना भेजी है। बीबीएन में रात दिन नाके और जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें