बद्दी-बरोटीवला मार्ग पर पुलिस थाने के पास एक बाइक पर सवार व्यक्ति की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। यह व्यक्ति कुंजाहल का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार कुंजाहल निवासी वीरद्दीन अपने बड़े भाई जामुद्दीन को बाइक पर बैठाकर अपने गांव कुंजाहल जा रहा था। पुलिस थाना बददी से थोड़ा आगे पहुंचा तो वीरदीन एकदम मोटरसाइकल से नियंत्रण खो बैठा।
वाहन बीच सड़क में पलट गया। घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। बददी सीएचसी में चिकित्सक ने चेकअप के बाद जामूद्दीन को मृत घोषित कर दिया। एसबी बिशेर सिंह ने वीरद्दीन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में 279 व 304 ए तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक की चपेट में आकर एक घायल
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। नंगल के अमरीक सिंह के मुताबिक वह अपनी लड़की हर्शदीप को नंगल स्कूल छोड़ने गया था। सुबह साढ़े 8 बजे जब यह अपनी लड़की को छोड़ने के बाद वापस आ रहा था तो एक ट्रक पंजैहरा की तरफ से तेज रफतारी से आया उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।