फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारी मोड़ के पास टिपर खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर क्यारी मोड़ के समीप एक टिपर खाई में गिर गया। इससे चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चालक को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन कार्य में कार्यरत चालक ने खाना खाने के लिए क्यारीघाट के समीप गाड़ी को खड़ा किया हुआ था। जब वह खाना खाकर टिप्पर को लेकर वहां से जाने लगा तो ब्रेक फेल हो गई और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। फोरलेन कार्य कर रहे कर्मियों ने उसे खाई से बाहर निकाला और कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। चालक को वहां से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। कंडाघाट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें