नालागढ़ (सोलन)। एक साले ने अपने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई बहन के साथ भी मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कुलविंदर सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी मकान नंबर-37 टाइप 2132 कालोनी रोपड़ पंजाब ने बताया कि वह पत्नी के साथ अपने ससुराल नालागढ़ आया था। उसका साला मोहन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गुस्से में आया। लैपटॉप पर मुक्का मार उसे खराब कर दिया। इसके बाद लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। जब उसकी पत्नी जसवीर कौर छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।