नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ रामशहर मार्ग पर गुरुकुंड में एक ढाबे के आगे खड़ी एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई। रामशहर थाना प्रभारी की अगुवाई वाली टीम रामशहर से नालागढ़ की ओर जा रही थी तो ढाबे के साथ एक गाड़ी खड़ी की तलाशी ली गई। इसी दौरान वाहन की डिक्की से 59 बोतलें देशी और 23 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की गईं। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।