फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगहों पर हाथ साफ कर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगहों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन

जालंधर। शहर में चोरों ने दो जगहों से लाखों का सामान चुरा लिया। पहली वारदात थाना 4 के अंतर्गत आते बद्रीदास कॉलोनी में हुई। चोरों ने एक साफ्टवेयर दफ्तर में सेंधमारी कर हजारों का सामान चुरा लिया। अजय गोयल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ने बताया कि वह सुबह 8 बजे के करीब दफ्तर आए तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था। दफ्तर के अंदर से 20 हजार, पेन ड्राइव, टैबलेट, हार्ड डिस्क व अन्य सामान गायब थे। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। दूसरी वारदात थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आते दयाल नगर में चोरों ने एक फर्नीचर के शोरूम को निशाना बनाया। यहां ताले तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया। किशन लाल निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि सुबह उन्हें नौकर का फोन आया कि शोरूम के ताले टूटे हुए हैं। वह जब शोरूम पहुंचे तो देखा कि चोर ताले तोड़कर एलईडी, वेल्डिंग सेट, वेल्डिंग रॉड चुरा कर ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें