फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर फरार हुआ मोटरसाइकिल चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में कुछ दोपहिया वाहन चालक पुलिस की सख्ती के बावजूद भी सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सिविल अस्पताल कुनिहार के सामने एक बुजुर्ग महिला को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पंचायत पट्टाबरावरी के गांव डेहल की कमला देवी (70) पत्नी रतिराम अपने बीमार पति का इलाज करवाने सीएच कुनिहार आई थी। वह दवाई और इंजेक्शन लाने जा रही थी इसी दौरान मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग महिला को सीएच कुनिहार पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे फर्स्ट एड दी और आईजीएमसी शिमला में आवश्यक टेस्ट करने को रेफर किया। कुनिहार चौकी के इंचार्ज नीलकंठ ठाकुर ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें