सोलन। पुलिस ने स्परून चौक के समीप एक ढाबे में जुआ खेलते चार लोगों को दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस माल रोड सोलन के पेरागोन होटल के समीप गश्त पर थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सपरून चौक के समीप एक ढाबे में जुआ खेलने व खिलाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब वहां दबिश दी तो चार व्यक्ति ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे थे व कुछ पैसे टेबल पर पड़े थे। गिनती करने पर तीन हजार 880 रुपये निकले। पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है। उक्त लोगों की पहचान मिंटु, अमित कुमार, बलवीर, रत्तन चंद के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार ने की है।