नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना के तहत प्रिंटिंग प्रेस की दुकान करने वाले एक व्यक्ति से आधा दर्जन युवाओं ने दुकान में आकर मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामगोपाल पुत्र स्व. मान सिंह निवासी गांव पीरस्थान तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह मंगलवार को अपनी दुकान में काम कर रहा था। लक्की व पांच छह लड़कों ने दुकान में आकर गाली-गलौच कर मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।