अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस को बीबीएन क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ लगी है। इन आरोपियों के खिलाफ हिमाचल और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे रिमांड के दौरान अन्य लोगों और चोरी के सामान के बारे में कड़ी पूछताछ करेगी। पुलिस ने जिम्मी निवासी रोंखल थाना नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा, भूपेंद्र गांव बडाली डाकघर नवांशहर थाना खरड़ पंजाब, तरसेम निवासी बलदेवनगर मोरिंडा पंजाब और संदीप सिंह गांव बडाली डाकघर नवांशहर थाना खरड़ पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि इन सभी आरोपियों के विरुद्ध पहले भी पंजाब और हिमाचल में कई मुकदमे दर्ज है। इन सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।