पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
धर्मपुर (सोलन)। पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 10/13 दिनांक 18-01-2013 धारा 3,13-3-67 जुआ अधिनियम के तहत आरोपी शिव लाल पुत्र मनी राम गांव खील जासली तहसील व जिला सोलन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी न्यायालय के आदेशों की पालना न करने पर उसे न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद आरोपी को पीओ सेल सोलन की ओर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।
रास्ता रोक कर की मारपीट
सोलन। कथेड़ में एक व्यक्ति का रास्ता रोकर उसके साथ मारपीट का मामला पुलिस थाना सोलन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना सोलन में सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी बाईपास कथेड़ सोलन ने शिकायत की है कि उसने अपनी गाड़ी अपने पड़ोसी के मकान के पास खड़ी की थी, जिसे वहा से हटाकर जब वापस जा रहा था तो एक व्यक्ति ने इसका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।
राहगीर को टक्कर मार कार चालक फरार
परवाणू (सोलन)। परवाणू में हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक कार चालक राहगीर को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना परवाणू में निलेश भगत पुत्र समारा भगत निवासी सातपाटाघाट तहसील व जिला गुमला झारखंड ने शिकायत की है कि वह अपने चचेरे भाई सिमोंन मिंज के साथ परवाणू में अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए बस में गए थे। जब वह बस स्टैंड में बस से उतर कर पैदल जा रहे थे तो कसौली चौक पर एक सफेद रंग की कार आई और उसे टक्कर मार कर मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।