सोलन। पुलिस ने चेक बाउंस होने से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट से गैर हाजिर रहने वाले दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की गिरफ्तारी सिरमौर से दूसरे को सोलन से पकड़ा है। अपराधी की पहचान दिनेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को अपराधी के सिरमौर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दबिश देकर दिनेश को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में केशव राम को सलोगड़ा से पकड़ा गया। केशव राम पर भी भादंसं की धारा 138 के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया है। एसपी मोहित चावला ने दोनों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ भादंसं की धारा 174 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।