फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
सोलन। दोपहिया वाहनों की चोरी और उन्हें बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चोरों के कब्जे से तीन महंगे मोटरसाइकिल भी बरामद हुए हैं। इन्हें चोरों ने चौपाल में आधे दाम पर बेच दिया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल के खरीददारों को भी गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों के खिलाफ चोरी और तीन के खिलाफ चोरी का सामान खरीदने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस उम्मीद जता रही है कि जिले में चोरी हुए वाहनों के मामलों का भी आरोपी खुलासा कर सकते हैं। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से ऋषभ निवासी कलारा चौपाल और पंकज ठाकुर निवासी जिरास शामिल हैं। इसके अलावा तीन युवक ऐसे हैं जिन्होंने इनसे से चोरी के मोटरसाइकिल खरीदे थे। इनमें प्रजव्वल सिंह निवासी नेरवा, सुशांत निवासी चौपाल और सुनील निवासी नेरवा शामिल हैं। इनमें से सुशांत ने आरोपियों से पल्सर-220 मोटरसाइकिल 40 हजार और प्रज्जवल सिंह तथा सुनील ने ड्यूक मोटरसाइकिल एक-एक लाख रुपये में खरीदा था। ड्यूक बाइक की कीमत डेढ़ से ढाई लाख के बीच है। आरोपियों ने आरसी की फोटोस्टेट के आधार पर मोटरसाइकिल बेच दी थी और तय रकम की पूरी अदायगी होने पर असली प्रमाणपत्र देने का वादा किया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले पिछले साल दर्ज किए थे जबकि एक मामला इसी साल दस जनवरी को दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से वाहन चोर गिरोह को तलाश कर रही थी। पुलिस ने इन तीनों मामले में सबसे पहले चोरी के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर उनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल खरीदने वालों के ठिकाने पर दबिश दी। इसके आधार पर तीनों युवकों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया।

लंबे समय से सक्रिय था गिरोह : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि लंबे समय से दोपहिया वाहन चोरों का गिरोह सोलन में सक्रिय था और पुलिस के पास सिलसिलेवार मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने सक्रियता से काम करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों के खिलाफ चोरी में शामिल होने और तीन अन्य के खिलाफ चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


और एक झटके में खुल जाता था लॉक
दोपहिया वाहन चोरी में सक्रिय गिरोह बेहद होशियारी से मोटरसाइकिल के लॉक तोड़ते थे। इनकी नजर हमेशा महंगी मोटरसाइकिल पर ही रहती थी। अब तक कि पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोटरसाइकिल के हैंडल को नियंत्रित रखने के लिए लगी लोहे की पत्ती को निकाल लेते थे। इससे मोटरसाइकिल का लॉक टूट जाता था और वे उसे आसानी से चलाकर ले जाते थे। सोलन से मोटरसाइकिल चुराने के बाद यह उन्हें काफी समय से चौपाल में चला रहे थे और वहां के लोगों को इन्होंने बता रखा था कि यह मोटरसाइकिल बेचने के लिए लाए हैं। काफी दिन तक बाजार में घूमाने के बाद चौपाल में ही आरोपियों को मोटरसाइकिल के खरीददार भी मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें