फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साईकिल सवार की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मलपुर के पास साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मेें प्रवासी कामगार की मौत हो गई। चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कैलाश झा पुत्र रामेश्वर झा, जिनवासी बेगुसराय बिहार उद्योग से छुट्टी करने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर को जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उद्योग के कामगार पर झोटा झपटा, हुई मौत
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र के बागवानियां में एक उद्योग में काम कर घर लौट रहे 25 साल के प्रवासी युवक
को झोटे ने हमला कर मार डाला। पुलिस के अनुसार बागवानियां के एक उद्योग में कार्यरत यूपी निवासी हुकम सिंह छुट्टी के बाद उद्योग से निकला तो बाहर उसका सामना झोटे से हो गया। झोटे के टक्कर मारने से प्रवासी कामगार ने वहीं दम तोड़ दिया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें