फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेड़ गांव के घरों तक पहंची जंगल की आग से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन के जंगलों में लगी आग शुक्रवार देर शाम बटेड़ गांव के घरों तक पहुंच गई। इससे घरों को भी खतरा बन गया। इसकी सूचना दमकल विभाग अर्की को दी गई लेकिन इस क्षेत्र तक दमकल की गाड़ी पहुंचाने के लिए उचित मार्ग न होने के कारण गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार धुंदन के जंगल में शुुक्रवार के दिन अचानक आग लग गई जिससे जंगलात का तो नुकसान हुआ। लोगों की घासनियां भी जलकर राख हो गईं। जंगल में लगी आग ने इतना रौद्र रूप दिखाया कि वह धुंदन के जंगलों को जलाकर साथ लगते बटेड़ गांव में लोगों के घरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह पंवर ने बताया कि जब आग बटेड़ गांव के नजदीक पहुंची तो उन्होंने उपमंडल अधिकारी अर्की को इस घटना के बारे में सूचित किया। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजीं लेकिन दमकल गाड़ी बड़ी थी।
विज्ञापन


इसलिए वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचाई जा सकीं। पंचायत प्रधान ने बताया कि अमरा देवी, गीता, बिमला देवी, यशपाल की घासनियों का घास जलकर राख हो गया और कई पेड़ जल गए। जब दमकल विभाग की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच सकी तो गांव के लोगों ने दमकल विभाग वाले कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वयं ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें