फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज हत्याकांड में खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के शिवाला भवन में एक शादी समारोह में गए अपहरण के आरोपी मनोज की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी निकल कर सामने आ रही है। पुलिस फिलहाल एक युवक व एक किशोर से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


उनसे पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। बस पुलिस उनकी कड़ियां जोड़ने में लगी है। नगर के मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी शिक्षामित्र रामनरेश का पुत्र मनोज 26 जनवरी को 4 छात्रों के अपहरण में जेल गया था। इस मामले में जमानत पर जेल से छूट कर बुधवार को आया था।


गुरुवार रात शिवाला भवन परिसर में एक शादी समारोह में छत पर उसकी गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मनोज के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की खुलासे के लिए कई युवकों को हिरासत लिया था।
विज्ञापन



फिलहाल एक युवक व एक किशोर हिरासत में है। पुलिस को किशोर से कई अहम बातें पता चली हैं। बताया जा रहा है जिस शादी समारोह में मनोज गया था, उसमें वह युवती भी आई थी, जिससे वह प्रेम करता था। तभी कोई बात हुई। इसके बाद मनोज ने शिवाला भवन की छत पर शराब भी पी थी।


बाद में कुछ अन्य युवकों के साथ डांस किया था। इसके बाद फिर छत पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक व शराब पी। इसी दौरान प्लानिंग के तहत मनोज को शराब या कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां दे दी गईं। नशा अधिक होने पर मनोज वहीं लेट गया।

उसके दोस्त इधर-उधर चले गए। तभी उसके गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या में किशोर की भूमिका की गंभीरता से छानबीन जुटी है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।


शिक्षक पर हमले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज : नगर से सटे गांव दत्तूनगला में तीन दिन पूर्व शिक्षक पर जानलेवा हमले के आरोप में एक के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


गांव दत्तूनगला निवासी अजय सिंह परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। 7 मई को वह बाइक सेे सब्जी खरीदने स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी गांव यहियापुर निवासी समी खां ने उनकी बाइक में कार से टक्कर मार दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।


जब अजय ने विरोध किया तो समी खां ने गालीगलौज कर पिस्टल निकाल ली और उनकी कनपटी पर रखकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर मिस हो गया। इस पर वह जान बचाकर भागे। अब उनका परिवार भयभीत है।


घटना के बाद आरोपी अपने पांच साथियों के साथ उनके घर के आसपास पूछताछ भी करता रहा। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने समी खां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मनोज हत्याकांड में मिले अहम सुराग

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की निकल रही है वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें