नालागढ़ (सोलन)। रास्ता रोककर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एक माह बाद पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना नालागढ़ के एएसआई सोमराज की अगुवाई वाली टीम ने आरोपी जगमोहन सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव राशिदपुर रोपड़ पंजाब को बेला रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भादंसं 379 व 341 के तहत नालागढ़ थाना में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने कई बार धरपकड़ के लिए जाल बिछाया, लेकिन आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। पुलिस ने एक माह बाद उसे दबोच लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जगमोहन को पंजाब के बेला रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया है।