सोलन। कसौली में एक व्यक्ति से पुलिस ने 147 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम कसौली रेन शेल्टर के समीप गश्त पर थी। एक व्यक्ति रेन शेल्टर में खड़ा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो 147 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान वीर सिंह पुत्र लाल सिंह नेपाली के रूप में हुई है। जो हाल गांव सनवारा में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।