फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे बैंक कैशियर पर हमला

विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल कैशियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बैंक ड्यूटी के बाद घर लौट रहे कैशियर पर सोमवार की रात बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले गोली चलाई, निशाना चूकने पर चाकू से कई वार किए। खेत की ओर गई महिलाओं के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। घटना रामपुर कारखाना क्षेत्र के जैसौली गांव का है। अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्र के बालकुआं गांव निवासी अभिषेक राव (26) रुद्रपुर में यूनियन बैंक शाखा में कैशियर के रुप में कार्यरत हैं। वह घर से रोजाना बाइक से ड्यूटी करने आता-जाता है। सोमवार को ड्यूटी कर रात आठ बजे के करीब घर आ रहा था। वह जैसौली गांव के करीब पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक ली। बिना कुछ कहे एक बदमाश ने उनके सिर को लक्ष्य कर गोली चला दी। संयोग रहा कि हाथ में लिए हेलमेट को अभिषेक ने ऊपर उठा दिया। गोली सिर पर नहीं लगी। वह बदमाशों से उलझ गया। असलहा हाथ से छिटककर खेत में चला गया। इसी बीच दूसरे बदमाश ने चाकू निकालकर अभिषेक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसे सीने, सिर और पीठ पर चोटें आईं। इसी बीच खेत की तरफ गई महिलाएं शोर मचाने लगीं। खुद को घिरते देख बदमाश भाग गए। आसपास के लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से जख्मी अभिषेक को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। अभिषेक का आठ फरवरी को तिलक और दस फरवरी को शादी है। घरवालों के मुताबिक हमलावर कोई सामान साथ नहीं ले गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या की नीयत से आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में रामपुर कारखाना के एसओ विनय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर रात को पुलिस पहुंची थी। अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें