फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में युवकों का उत्पात, आधा दर्जन कारों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोलन। हुड़दंगी युवकों ने देर रात सोलन शहर में जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने पहले बस स्टैंड में लगी एलईडी को चोरी किया और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इन गाड़ियों में से युवक दो स्टीरियो भी निकालकर ले गए। इसी दौरान उन्होंने पैट्रोल पंप के पास खड़ी मारुति कार नंबर एचपी-16-4899 को भी चोरी कर लिया। युवक कार लेकर कुछ दूरी तक पहुंचे और उसे वहीं खड़ा करके फरार हो गए।
विज्ञापन

बस स्टैंड के चौकीदार की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को शनिवार को पकड़ लिया लेकिन दो आरोपी अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है तथा सोलन में अपनी नानी के पास रहता है। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। अन्य दोनों की पहचान आशीष उर्फ चड्ढा पुत्र मदन लाल निवासी चंबा और पंकज पुत्र विष्णु निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों युवक सोलन में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से बस स्टैंड से चोरी की गई एलईडी भी बरामद कर ली हैं। फरार हुए उनके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को दिन भर पुलिस अलग-अलग जगहों पर दबिश देती रही। सिटी चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

जल्द करेंगे आरोपियों को गिरफ्तार : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो की तलाश जारी है। बस स्टैंड के चौकीदार ने पांच लोगों के होने की बात कही है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों की धरपकड़ में दबिश अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे दिया घटना को अंजाम
सोलन बस स्टैंड में शुक्रवार देर रात को पांच युवक पहुंचे। इनमें से दो युवकों ने चौकीदार से रोहड़ू जाने वाली बस के बारे में पूछताछ की और ठंड होने का बहाना बनाया। चौकीदार ने युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें अपने कमरे में बुला लिया और हीटर सेंकने की इजाजत दे दी। इस बीच दो युवकों ने चौकीदार को बातों में उलझाए रखा। तीन अन्य ने बस स्टैंड में लगी दो एलईडी खोल ली। यह युवक सुबह करीब चार बजे तक बस स्टैंड में ही थे। इसके बाद जब चौकीदार को इनके इरादों की भनक लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आकर तीन युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें