फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में चिट्टे सहित एक विदेशी नागरिक व दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोलन के दो मुख्य क्षेत्रों से नशे की खेप सहित एक नाइजिरियन व्यक्ति के साथ दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में 30.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एक मामला शहर के अति व्यस्त न्यू बस स्टैंड सोलन और दूसरा मनलोग गांव का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने एक नाइजिरिन निवासी को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने 25.48 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस जब न्यू बस स्टैंड सोलन के पास गश्त पर थी तो एक विदेशी नागरिक बस स्टैंड पर इधर-उधर घूम रहा था। वहीं पुलिस को देखकर वह वहां से चला गया और साथ लगती दुकान पर चाय पीने लगा। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ जिसकी मात्रा 25.48 ग्राम पाई गई।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान फ्रेंक ओबाह पुत्र जेम्स ओबाह निवासी नाइजिरिया के रूप में हुई है जो वर्तमान में दिल्ली में रहा है। दूसरे मामले में सोलन से करीब 12 किलोमीटर दूर मनलोग गांव में गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग गाड़ी में घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। एक गाड़ी मनगलोग की ओर से सोलन की तरफ आ रही थी। जब पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को वहां से भगा दिया। इस बीच पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। यहां पर गाड़ी में से एक व्यक्ति उतर कर जंगल की ओर भाग गया जबकि गाड़ी में बैठे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

गाड़ी की तलाशी पर इसमें से 4.72 ग्राम चिट्टा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने उक्त युवकों की पहचान मुकेश कुमार गांव व डाकघर बसाल और आदित्य पंवर निवासी न्यू बस स्टैंड सोलन के रूप में की है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सोलन के दो क्षेत्रों से चिट्टा बरामद किया है। इसमें एक व्यक्ति नाइजिरियन है जबकि अन्य सोलन के युवक हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें