फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ीन के गता उद्योग में लगी आग, 15 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू के साथ लगते खड़ीन में एक गत्ता उद्योग में आग लग गई। इससे उद्योग को करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उद्योग में साथ जंगल में आग लगी थी जिसकी चपेट में उद्योग का सामान भी आ गया। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा यहां लाखों रुपये की क्षति हो सकती थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली की खड़ीन के एक गत्ता उद्योग न्यू पुलकित इंडस्ट्री में साथ लगते जंगल में आग भड़क गई है। इसके बाद दमकल विभाग के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से उद्योग में रखा करीब 15 हजार रुपये का गत्ता जलकर राख हो गया। दमकल विभाग परवाणू के फायर आफिसर बंसी राम भाटिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें