कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक ढारे से साढ़े तीन पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने निर्मल कुमार के ढारे से यह शराब बरामद करने मेें कामयाबी हासिल की है जिसके वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। अवैध रूप से शराब का धंधा करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। एसएचओ संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने करीब 42 बोतलें शराब बरामद की है।