फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेटी अवैध शराब सहित प्रवासी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत बिलांवाली में एक झुग्गी में पुलिस ने दबिश दी तो दो पेटी अवैध देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो सूचना मिली कि पप्पू कश्यप पुत्र नौनी राम निवासी गांव शाहाबाद तहसील रामपुर जिला शाहाबाद अपनी झुग्गी में शराब बेचने का काम करता है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान 24 बोतलें देसी शराब की बरामद हुईं। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें