फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट में ट्रक हादसे के आरोपी चालक ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)।
दाड़लाघाट थाना के अंतर्गत शुक्रवार रात हुए दुर्घटना के ट्रक चालक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। ट्रक चालक रविवार को खुद दाड़लाघाट थाने में पहुंच गया। आरोपी चालक की पहचान जयदेव पुत्र रामदितू गांव डऊरु के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अंबुजा चौक दाड़लाघाट पर जोगिंद्रा बैंक के पास ट्रक सड़क पर पलट गया था। इस हादसे में करीब एक दर्जन गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची थी। साथ ही राहगीर राम नरेश महतू पुत्र विनेशों महतू गांव मोरा मोरी सलेमपुर बिहार उसकी चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोटें आने के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाओं का कारण क्या रहा इसकी जांच की जा रही है। ट्रक की मैकेनिकल रिपोर्ट अभी आनी है। रिपोर्ट के आधार पर ही चार्जशीट तैयार की जाएगी। फिलहाल उक्त व्यक्ति के खिलाफ 304ए का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें