कंडाघाट (सोलन)। नशे की हालत में गाड़ी में सवार होकर हुड़दंग मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कंडाघाट थाना के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम नशे में धुत होकर एक युवक गाड़ी चला रहा था। इसके गाड़ी चलाने की वजह से हादसे का खतरा बना हुआ था। यह युवक बार-बार कंडाघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र में चक्कर काट रहा था। पुलिस को इस संबंध में स्थानीय लोगों ने सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने कंडाघाट के कोहारी से उसे पकड़ लिया।