फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दभोटा में टैंपों की टक्कर से बाइक सवार दो हुए घायल

विज्ञापन
noida car accident
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा में एक टैंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में लखवीर सिंह पुत्र वचन सिंह निवासी गांव रायपुर, डाकघर भरतगढ़ तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब ने बताया कि वह बद्दी से बाइक पीबी 16 सी 0462 को चलाकर बद्दी से अपने घर को जा रहा था। इसके साथ लालचंद भी पीछे बैठा था। दभोटा गैस एजेंसी के पास टैंपो एचपी 72-4065 ने बाइक को टक्कर मार दी। टैंपो चालक दिनेश कुमार उसे और लाल चंद को घायलावस्था में सीएचसी भरतगढ़ लाया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने टैंपों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों के मेडिकल करवा उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें